नई दिल्लीः दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शाही शादी हर तरफ सुर्खियां बटोर रही है। अभी तक खबरें आ रही थी कि, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के सारे पहनावे फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने ही तैयार किए थे। लेकिन जो खबर सामने आई है उससे सबकों एक तगड़ा झटका लगा है।
लहंगे और साड़ी में की शादी
दरअसल, इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि, खुद जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने ही किया है। खबरों की मानें तो दीपिका ने कोंकणी शादी में जो साड़ी पहनी थी वो कोई डिजाइनर साड़ी नहीं, बल्कि, उनके घर के ही एक सदस्य ने उन्हें ये साड़ी गिफ्ट की थी। 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी हुई थी। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज में शादी सम्पन्न हुई थी।
नहीं पहनी सब्यसाची मुखर्जी की बनाई साड़ी
14 नवंबर को सिंधि शादी के दौरान दीपिका ने लहंगा पहना था, जिसे सब्यसाची मुखर्जी ने ही तैयार किया था। हालांकि, 15 नवंबर की कोंकणी शादी में दीपिका ने कांजीवरम साड़ी पहनी थी, जिसे भी लेकर कहा जा रहा था कि, ये भी सब्यसाची मुखर्जी का ही बनाया हुआ है। वहीं, अब सब्यसाची मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि, कोंकणी शादी के दौरान दीपिका ने जो साड़ी पहनी थी वो उनकी बनाई हुई नहीं है। बल्कि, कोंकणी शादी में दीपिका ने जो साड़ी पहनी थी वो उन्हें उनकी मां उज्जवला पादुकोण ने गिफ्ट की थी।
मुंबई की पार्टी में दिखेगा बॉलीवुड का रंग
उनका कहना है कि, ट्रेडिशनल के मुताबिक मां द्वारा बेटी को साड़ी गिफ्ट की जाती है जिसे बेटी शादी में पहनती है। आगे यह भी बताया है कि, यह साड़ी बेंगलुरु से ही खरीदी गई थी। बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के लिए भी सब्यसाची को ही बतौर ड्रेस डिजाइनर के रूप में चुना गया था। वहीं, नया जोड़ा बेंगलुरु में अपनी शादी की पार्टी करने के बाद अब दोनों जल्द ही मुंबई में भी पार्टी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें