बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर की पूरी जिम्मेदारी अर्जुन कपूर ही संभाल रहे हैं। अपनी बहन अंशुला की तरह ही अर्जुन खुशी और जाह्नवी का भी पूरा ख्याल रखते हैं। अर्जुन कपूर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बेटे है। बता दें कि, श्रीदेवी की मौत से पहले अर्जुन कपूर न सिर्फ श्रीदेवी से दूर रहते थे बल्कि उनकी दोनों बेटियों को भी अपनी बहन मानने से इंकार करते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद से सब बदल गया।
गुजर चुके हैं इस एहसास से
अर्जुन कपूर में इतना बड़ा बदलाव आया कैसे इसे लेकर अर्जुन ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर एक बड़ा खुलासा किया है। अर्जुन ने बताया कि वो इस दौर से गुजर चुके थे। उनका मानना है कि ऐसा किसी दुश्मन के साथ भी न हो। उन्होंने और अंशुला ने जो किया, वो पूरी सच्चाई के साथ किया। वो दोंनों जानते थे कि ऐसे मौके पर सपोर्ट की कितनी जरूरत होती है। जब वो दोनों उस हालात में थे तो उन्हें किसी का भी साथ नहीं मिला था। लेकिन वो नहीं चाहते थे कि जाह्नवी और खुशी भी ऐसी ही हालातों से गुजरें।
अर्जुन ने बताया कि, जब उन्हें श्रीदेवी के मौत ही खबर मिली तो उन्होंने रात के 2 बजे अपनी बहन अंशुला को फोन किया। उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा था कि, वो क्या करे। तो उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। फोन पर अंशुला से कहा कि, उऩ्हें लगता है कि यही सही वक्त है, तुम क्या कहती हो? इस पर अंशुला ने कहा था कि दो लड़कियां (जाह्नवी और खुशी) कहां हैं? जिसके बाद अर्जुन ने जाह्नवी का साथ देने का फैसला किया। और दोनों अपने इस फैसले से काफी खुश भी हैं।
ये भी पढ़ें
- जाह्नवी के कपड़ों पर वेबसाइट ने किया भद्दा कमेंट, गुस्से में अर्जुन कपूर ने दी गाली
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- चोरी-छिपे आधी रात डेट पर गए मलाइका-अर्जुन, कैमरा देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
- बॉलीवुड की 10 सबसे सुंदर बेटियां, जो जल्द ही कर सकती हैं फिल्मों में काम
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें