नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जानी वाली मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ डेटिंग की सुर्खियां बटोर रहीं है। पति अरबाज खान से तलाक के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को कई मौकों पर अर्जुन कपूर के साथ देखा भी जाता है।
हालांकि, दोनों के बीच फिलहाल क्या चल रहा है इसके बारे में दोनों की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं दी गई है। बता दें कि, दोनों को कई बार एक पार्टी में तो कभी एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा गया है। यहां तक कि इन दोनों की शादी की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
शादी की खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन एक बार फिर से साथ नजर आए। लेकिन कैमरा देखते ही दोनों अपना चेहरा छिपाने लगे।
कहा जा रहा है कि देर रात तक मलाइका और अर्जुन कपूर डेट पर गए थे। लेकिन जब वो होटल से बाहर निकले तो कैमरे की नजरें उन पर पड़ गई। जिसे देखते हुए दोनों ने अपना चेहरा छिपा लिया। जिसके बाद दोनों एक साथ कार में दिखाई दिए। कार में आगे की ओर अर्जुन कपूर बैठे हुए थे जबकि पीछे की सीट पर मलाइका बैठी हुई थी।
मलाइका के साथ पीछे की सीट पर दो लोग और भी बैठे हुए हैं जिसमें से एक संजय कपूर हैं। लेकिन तीसरा शख्स कौन था इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
बता दें कि, हाल ही में IFFI में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने बताया था कि, अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के लुक पर काम कर रहें है। जिसकी वजह से वो कैमरे के सामने अपना चेहरा नहीं दिखा सकते। ऐसे में कैमरे को देखकर अर्जुन कपूर ने शायद इसी वजह से अपना चेहरा छिपा लिया होगा।
ये भी पढ़ें
- जाह्नवी के कपड़ों पर वेबसाइट ने किया भद्दा कमेंट, गुस्से में अर्जुन कपूर ने दी गाली
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें