नई दिल्लीः मनोरंजन के मामले में भोजपुरी सिनेमा भी बॉलीवुड औऱ हॉलीवुड तक को पानी पिला देता है। भले ही इनकी फिल्में बॉलीवुड और हॉलीवुड के दीवानों को कुछ खास रास नहीं आती लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की अदाएं हर किसी को अपना दीवाना बना ही लेती हैं।
वहीं, भोजपुरी दुनिया में यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे का एक बार फिर से सेक्सी अंदाज वायरल हो गया है। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्हें बिकनी के अवतार में देखा जा रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में आम्रपाली का लुक इस हॉट है कि, खुद उन्हें देखकर निरहुआ भी अपने होश खो चुका है।
इस वीडियो में उनकी अदाएं बेहद दिलकश लग रही हैं। बता दें कि, वायरल होते है उनके इस वीडियो को अब तक 79 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में पहली बार भोजपुरी एक्ट्रेस स्विमिंग सूट पहना हैं। वहीं, इस गाने में निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव वर्दी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ये वीडियो गाना आम्रपाली और निरहुआ के एलबम का है। इस गाने के बोल हैं ‘स्वीट स्वीट चेहरा देखा, क्यूट क्यूट स्माइल’।
बता दें कि आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उनके लिए फैंस की दीवानगी ठीक वैसे है जैसे किसी बॉलीवुड की अदाकारा के लिए होती है। साथ ही भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे सबसे महंगी कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी हैं। आम्रपाली की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं।
ये भी पढ़ें
- रिलीज से पहले टूटा बाहुबली2 का रिकॉर्ड,अक्षय-रजनीकांत की 2.0 ने एडवांस बुकिंग में कमाएं 100cr
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें