नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी बुरी हो सकती हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करते समय आलिया बुरी तरह घायल हुई हैं। ऐसे में आनन-फानन में फिल्म के हीरो और उनके ब्यॉफ्रेंड रणबीर कपूर उन्हें इलाज के लिए तुरंत डॉक्टर के पास ले कर गएं।
डॉक्टर से पहले गए होटल
हालांकि, डॉक्टर के पास जाने से पहले दोनों को एक होटल में देखा गया। जहां पर शायद वो अपने अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहें थे। बता दें कि, दोनों इन दिनों मुंबई में अपनी अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहें हैं। वहीं, ये दूसरा मौका है जब आलिया भट्ट को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी है। इससे पहले मार्च में बुलगेरिया में शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट को चोट लगी थी। उस वक्त आलिया को कंधे पर काफी चोट आई थी।
मुंबई के डोंगरी में हुई घायल
फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई के डोंगरी में ही चल रही है। फिलहाल चोट की वजह से डॉक्टर्स ने आलिया को आराम करने की सलाह दी है। ऐसे में उनकी फिल्म की शूटिंग भी अगले कुछ दिनों के लिए रोकी जा सकती है। बता दें कि, डॉक्टर के पास जाने से पहले दोनों एक फाइव स्टार होटल में थे। इसके बाद वह क्लिनिक के लिए निकले। शायद वो होटल में बैठकर अपनी अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे थे।
साथ ही आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि आलिया कितनी थकी हुई नजर आ रही हैं। चोट और काम का थकान उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है। बता दे कि, ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। जो कि एक ट्रायलॉजी सीरीज है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वहीं, आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं।
कलंक की शूटिंग में भी हुई थीं घायल
ये पहला मौका नहीं है जब आलिया किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हुई हों। इससे पहले धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘कलंक’ के सेट पर भी अभिनेत्री आलिया भट्ट चोटिल हो चुकी थी। आलिया इस फिल्म के लिए सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आदित्य रॉय कपूर के साथ शूट कर रहीं थी और तभी सीढ़ियों पर अचानक उनके पैर में मोच आ गई थी।
ये भी पढ़ें
- तैमूर को लेकर सैफ ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अपने सुसर की बात सुनकर हैरान था मैं
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें