नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और साउथ फिल्मों के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 2.0 अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही है। उनकी इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो इस फिल्म ने बिना रिलीज हुए ही बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
#2Point0 heading for the Biggest release for an Indian Movie WW.. 10,000 Screens.. Exact Nos will be known only by next Wednesday.. #India – 7,500 Screens
Overseas – 2,500 Screens pic.twitter.com/vV10Ik2gYt
— Ramesh Bala (@rameshlaus) November 23, 2018
उनकी इस फिल्म को भारत समेत दुनियाभर में करीब 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। जो अब तक किसी भी फिल्म के नाम ये रिकॉर्ड नही रहा है। वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों खबरें थी कि, उनकी फिल्म देशभर में कुल 7500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी और ओवरसीज में ये फिल्म ढाई हजार स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। इस तरह से ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन चुकी है, जिसे इतनी बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ये अब तक भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज़ साबित होगी।
बता दें, अब तक सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्में ठग्स ऑफ हिंदुस्तान और बाहुबली हैं। आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान वर्ल्डवाइड 7000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। जबकि, बाहुबली 2 को 6800 स्क्रीन पर रिलीज किया था। जाहिर है 2.0 भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। भारत में यह फिल्म 7500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी.. जबकि ओवरसीज में 2.0 को 2500 स्क्रीन मिलेंगे।
हालांकि, आमिर खान की फिल्म भले ही वर्ल्डवाइड स्क्रीन पर रिलीज हुई हो लेकिन उनकी फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में बहुत ढीली पड़ चुकी है। उनकी फिल्म के देखने वाले दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करते हैं।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें