New Delhi: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारे में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस की ही खबरे छाई पड़ी है। जिसकी कई वजहें भी है। हालांकि, सबसे ज्यादा जोर इस बात पर है कि, निक प्रियंका प्रियंका से 11 साल छोटे है।
ऐसा नहीं की बॉलीवुड में पहली बार किसी एक्ट्रेस से छोटे उम्र के लड़के से रिश्ता जोड़ा हो। प्रियंका से पहले भी कई अभिनेत्रियां कम उम्र के जीवनसाथी चुन चुकी है। जिनमें ऐश्वर्या राय बच्चन, सोहा अली खान, अमृता सिंह, बिपाशा बसु जैसे नाम शामिल है।
MUST READ: 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अमिताभ बच्चन की बहू हैं। उन्होंने 20 अप्रैल, 2007 को अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की थी। एक नवंबर 1973 को पैदा हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन से दो साल बड़ी हैं।
बिपाशा बसु
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल, 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। इससे पहले एक्टर जॉन के साथ उनका काफी लंबा अफेयर भी चला था। बिपाशा करण सिंह ग्रोवर से चार साल बड़ी हैं। यही वजह थी कि शुरुआत में इस शादी के लिए करण की मां राजी नहीं थीं।
Must Read: मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
अमृता सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह सैफ अली खान की पहली पत्नी हैं। साल 1991 में 33 साल की उम्र में अमृता 21 साल के सैफ अली खान से शादी की थी। सैफ और अमृता ने परिवार की मर्जी के बगैर शादी करने का फैसला कर लिया था। दोनों की उम्र के बीच 12 साल का अंतर है। हालांकि, साल 2004 में दोनों ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया।
जरीना वहाब
एक्ट्रेस जरीना वहाब एक्टर आदित्य पंचोली की पत्नी हैं। दोनों ने साल 1986 में शादी की थी। उस दौर में वरीना ने छह साल छोटे आदित्य पंचोली को अपना जीवनसाथी बनाया था। दोनों के परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे, लेकिन शादी के इतने सालों के बाद भी दोनों का रिश्ता आज भी एक दम नए जैसा है।
सोहा अली खान
एक्टर सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा ने भी अपने से 4 साल छोटे अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की है। 39 साल की सोहा से कुणाल 4 चार साल छोटे हैं। दोनों की एक बेटी भी है।
watch this video: सारे राजनेताओं से क्यों सबसे अलग थे ‘अटल बिहारी वाजपेयी’
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें