शादी में सोने की कितनी चमक होती है वो उसका अंदाजा आप इस दूल्हे के पहनावे को देखर ही लगा सकते है। पाकिस्तान में एक दूल्हे ने सोने की टाई और जूता पहना। जिसके कारण अब वो सुर्खियों में छाया हुआ है।
पाकिस्तान के लाहौर में एक दूल्हे ने अपनी शादी के रिसेप्शन में गोल्डन कलर का एक शानदार सूट पहना, जिसकी कीमत करीब 63,000 रुपए बतायी गई। सूट में सोने के क्रिस्टल लगे हुए थे। इसके अलावा इस दूल्हे ने करीब 17 लाख रुपए कीमत के सोने के जूते और 5 लाख की सोने की टाई पहनी थी।
दूल्हे के जूतें 32 तोले सोने से बने थे। वहीं टाई 10 तोले सोने की थी। दूल्हे का नाम हाफिज सलमान शाहिद है, जो एक बिजनेसमैन है। इतना ही नहीं ये दूल्हा अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है जो 7 बहनों का अकेला भाई भी है।