नई दिल्लीः 10 अक्टूबर, 2018 से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके हैं। इस दौरान मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक पुराणों के अनुसार शारदीय नवरात्रि में मां भगवती दुर्गा की पूजा-आराधना विशेष फलदायी है। हालांकि, इस दौरान पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
Navratri 2018: 9 दिनों तक करें इस महामंत्र का जाप, बनेंगे बिगड़े काम
इन बातों का रखें ख्याल
- नौ दिनों तक माता का व्रत रखें। अगर शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास कर सकते हैं।
- घर के पूजा स्थान में दुर्गा, लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों या मूर्तियों की स्थापना करें।
- नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत जलाएं।
- इस मंत्र के उच्चारण से मां का स्मर्ण जरूर करें- ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’।
- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- पूजा के दौरान मां दुर्गा को तुलसी दल और दूर्वा चढ़ाएं।
शारदीय नवरात्रि 2018ः सुबह नहीं कर पाएं तो दोपहर के इस शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापन
- पूजा में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करें।
- आसन लाल रंग के साथ ही ऊनी होना चाहिए।
- पूजा के समय लाल वस्त्र पहनें।
- लाल रंग का तिलक भी लगाएं।
- सुबह शहद मिला दूध अर्पित करें।
- आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तकें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा करना काफी फलदायी होता है।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें