आज से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो चुके हैं। अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाएगी। जिसके बाद उनके नौ रूपों में नौ कन्याओं को भोजन ग्रहण करा कर मां का आशीर्वाद लिया जाएगा और उन्हें विदा किया जाएगा।
इस बार नवरात्रि काफी शुभ हैं, क्योंकि मां दुर्गा नौका पर सवार होकर आ रही हैं। मान्यता है कि इस नवरात्र में मंत्रों का बहुत ही सिद्ध योग बना हुआ है। पुराणों के मुताबिक नवार्ण मंत्र मां दुर्गा का सबसे शक्तिशाली मंत्र है। जिसका जाप अगर नवरात्रों में किया जाए तो उसका शुभ फल अवश्य ही मिलता है। साथ ही हर बिगड़ा हुआ काम भी बन जाएगा और आपको सफलता भी मिलेगी।
नवार्ण मंत्र
- नवार्ण मंत्र में नौ ग्रहों को नियंत्रित करने की शक्ति है।
- ये मंत्र मां दुर्गा के तीनों रूपों की एक साथ साधना करना है।
- इसे सबसे शक्तिशाली महामंत्र कहा जाता है।
- इस मंत्र का जाप करने से मां भगवती का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होता है।
- रोजाना पूजा के समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
- इसके अलावा आप दिन के समय में भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2018ः सुबह नहीं कर पाएं तो दोपहर के इस शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापन
नवार्ण मंत्र क्या है
नवार्ण मंत्र- ॐ ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे:
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें