भगवान श्रीकृष्ण को न सिर्फ रासलीला बल्कि, उनके नटखट स्वाभाव और उनकी बड़ी-बड़ी बातों के ज्ञान के लिए भी जाना जाता है। माना जाता है कि, पृथ्वी पर उनका जन्म ही मनुष्य जीवन को ज्ञान औऱ संदेश देने के लिए ही हुआ था।
श्रीकृष्ण के जीवन से हमें कई सीख मिलती है। जिनके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
– सच्चा गुरू
जीवन भर हम एक गुरु की तलाश में रहते हैं, जो हमारा मार्ग दर्शन कर सके। एक ऐसा इंसान जो हमें जीवन में सफल होने में सहायक सिद्ध हो सके। कुछ लोगों को ऐसा योग्य गुरु प्राप्त हो भी जाता है, लेकिन बहुत से लोग पूरे जीवन एक सच्चे गुरू के लिए भटकते रहते हैं। श्रीकृष्ण के गुणों और उनके स्वभाव को देखते हुए स्वयं ही श्रीहरि के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण को परम गुरु माना जाता है।
ये भी पढ़ेः इन 4 राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, ऐसे बदलेगी किस्मत
– शांत और सरल जीवन
श्रीकृष्ण बचपन से ही नटखट थे, कान्हा की शरारतें और गोपियों संग उनकी कहा-सुनी से सभी परिचित हैं। लेकिन इसके बाद भी उनका स्वाभाव बहुत ही शांत था।
– कभी हार मत मानो
श्रीकृष्ण ने हमेशा अपनी बाल लीलाओं से ये संदेश देने की कोशिश करते थे कि, कभी भी किसी से हार नहीं माननी चाहिए। अंत तक प्रयास करते रहना चाहिए, भले ही परिणाम हमें हार के रूप में मिले।
– दोस्ती एक अनमोल रत्न
कृष्ण और सुदामा की दोस्ती आज भी सबके जहन में देखी जाती है। लेकिन ये दोस्ती महज दोनों के प्रेम के कारण नहीं, वरन् एक-दूसरे के प्रति आदर और सत्कार के लिए भी जानी जाती है।
– हर भूमिका में रहें तैयार
भगवान श्रीकृष्ण हर परिस्थिति का सामना करने के तैयार रहते थे। उनके लिए न्याय ज्यादा महत्वपूर्ण था भूमिका नहीं. यहीं कारण था कि वह महाभारत में अर्जुन के सारथी बने थे।
– योजना से करें काम
किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी योजना जरुर बना लेनी चाहिए। महाभारत में श्रीकृष्ण ने कई बार यह साबित भी किया है कि योजना बनाकर काम करने से उसमे सफलता मिलती है।
– खुश रहना
भगवान कृष्ण के जीवन से हमें सीख मिलती है कि हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। मुस्कराहट के बल पर मनुष्य विकट परिस्थितियों का भी आसानी से सामना कर सकते हैं।
Watch: भारतीय नेवी के जज्बे को सलाम,9 महीने की प्रेग्नेंट महिला के लिए बनें भगवान
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें