आज सोमवती अमावस्या है। बता दें कि, आज योग 27 सालों के बाद पड़ा है। अगर आज विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो सौभाग्य के सभी द्वार खुल जाते हैं। हालांकि, आज के दिन कई बातों का परेहज भी रखना चाहिए। जिसके बारे में आपको बताने वाले हैं।
- अमावस्या पर श्मशान घाट या कब्रिस्तान में या उसके आस-पास न घूमें। इस समय बुरी आत्माएं सक्रिय हो जाती है और मानव इन बुरी आत्माओं या नकारात्मक शक्तियों से लड़ने में सक्षम नहीं होता है।
- अगर कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से कमजोर हो और नकारात्मक सोच से घिरा हुआ हो तो ये संभावना और भी बढ़ जाती है।
- सोमवती अमावस्या के दिन सुबह देर तक ने सोएं। जल्दी उठे और पूजा-पाठ करें।
- किसी पवित्र नदी में स्नान नहीं कर पाएं है तो घर पर जरूर स्नान कर लें। स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना नहीं भूले।
- पुरुष और स्त्री इस दिन यौन संबंध न बनाएं। गरुण पुराण के अनुसार, अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान को आजीवन सुख नहीं मिलता है।
- अमावस्या के दिन पीपल की पूजा करें। हालांकि, इस पेड़ को स्पर्श न करें।
- शराब और मांस इत्यादि से दूर रहें।
- इस दिन चटाई पर सोएं।
- शरीर में तेल न लगाएं।
- दोपहर में न सोएं।
- लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजें भी न खाएं।
- शेव, हेयर और नेल कटिंग ना करें।
- लड़ाई-झगड़े और वाद-विवाद से बचें।