आज 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। आदज का पूरा दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन दान करने और खरीददारी का भी सबसे उत्तम योग माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि, इसी दिन से सतयुग की शुरुआत हुई थी।
बता दें कि, अगर आप भी आज खरीददारी करने वाले हैं अपनी राशि के मुताबिक ही करें। इससे आपको लाभ अवश्य होगा।
मेष राशि –पीतल और सोने से बनी चीजें खरीदें।
वृषभ राशि –स्टील या चांदी से बनी चीजें खरीदें।
मिथुन राशि –सोना, चांदी और पीतल से बनी चीजें खरीदें।
कर्क राशि- चांदी और कपड़ों की खरीददारी करें।
सिंह राशि –सोने और तांबे से बनी चीजें खरीदें।
कन्या राशि –सोना, चांदी और पीतल से बनी चीजें खरीदें।
तुला राशि –चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर जैसी चीजें खरीदें।
वृश्चिक राशि –सोना और पीतल से बनी चीजें खरीदें।
धनु राशि –सोना, पीतल, वाटर कूलर आदि चीजों की खरीददारी करें।
मकर राशि –चांदी, सोना, पीतल, स्टील आदि से बनी चीजें खरीदें।
कुंभ राशि –चांदी, सोना, पीतल, स्टील और वाहन की खरीददारी करें।
मीन राशि –चांदी, सोना, पीतल, बर्तन आदि चीजों की खरीददारी करें।